रांची। राजधानी रांची के आसपास के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक और खराब वाहन सड़क सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। रांची-टाटा मार्ग के तमाड़, बुंडू फ्लाईओवर और तैमारा घाटी जैसे इलाकों में रात के समय भारी वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग से हादसों का खतरा बढ़ गया है।
रांची-गुमला फोरलेन पर भी कई जगह खराब वाहन लंबे समय तक सड़क किनारे खड़े रहते हैं। रात में इन वाहनों पर पर्याप्त रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत नहीं होने से पीछे से आने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती है।
रिपोर्ट के अनुसार, 29 अगस्त को बुंडू फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक से पिकअप वैन की टक्कर में दो लोगों की मौत हुई थी। वहीं, तमाड़ क्षेत्र में हाईवे से जुड़ने वाले कट और मोड़ों पर पर्याप्त चेतावनी बोर्ड नहीं होने की शिकायत भी सामने आई है।
सड़क सुरक्षा के लिए दुर्घटना संभावित स्थानों पर पर्याप्त चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और रिफ्लेक्टिव साइन लगाने के साथ-साथ सड़क पर खड़े खराब वाहनों को जल्द हटाने की जरूरत बताई जा रही है।
Blog





