रांची | रांची के पास ओरमांझी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। आंधी और बारिश के दौरान एक बंदरिया शास्त्री चौक स्थित शराब की दुकान में घुस गई। कर्मचारियों की कोशिश के बावजूद उसे बाहर नहीं निकाला जा सका, जिसके बाद वह रातभर दुकान के अंदर ही रही।

सुबह दुकान खुलने पर बंदरिया नशे की हालत में शराब के कार्टन पर सोती मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, उसने एक शराब की बोतल का ढक्कन दांत से हटाकर पूरी बोतल खाली कर दी थी। बताया गया कि बंदरिया गर्भवती थी और दुकान में घुसने से पहले उसने एक कर्मचारी को घायल भी किया था।

सूचना मिलने के बाद भगवान बिरसा जैविक उद्यान की टीम मौके पर पहुंची और बंदरिया को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। फिलहाल उसे क्वारंटाइन कर चिकित्सकीय

Desk Desk · 27-09-2026 12:49 PM · 📍 Ranchi
Tags
Public Issues Ranchi News