बुंडू। बिजली विभाग द्वारा आयोजित बिल सुधार कैंप में सोमवार को भारी अव्यवस्था देखने को मिली। स्मार्ट मीटर हटाने व बिजली बिल सुधार की मांग को लेकर करीब 350 उपभोक्ता पहुंचे, लेकिन मौके पर किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। विभाग द्वारा केवल आवेदन लेकर ‘रिसीविंग’ थमाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

कड़ी धूप में घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद राहत नहीं मिलने पर लोगों ने नाराजगी जताई। सूचना मिलते ही आजसू के जिला वरीय उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल बिजली विभाग के जीएम से फोन पर शिकायत करते हुए कहा कि कैंप का उद्देश्य मौके पर समाधान होना चाहिए, न कि केवल कागजी प्रक्रिया। जीएम ने भी आश्चर्य जताते हुए कहा कि छोटे मामलों का निपटारा वहीं होना चाहिए और संबंधित अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। कुशवाहा ने मांग की कि भारी भीड़ को देखते हुए जल्द पुनः कैंप लगाया जाए, अन्यथा ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

JAY PRAKASH DAS JAY PRAKASH DAS · 04-05-2026 07:31 PM · 📍 Ranchi
Advertisement
Tags
Government Ranchi News