लोहरदगा : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम को जमानत मिलने के बाद लोहरदगा कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मुजम्मिल अंसारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने इसे “सच्चाई की जीत” बताते हुए कहा कि न्यायपालिका पर उन्हें पूरा भरोसा है। मुजम्मिल अंसारी ने कहा कि आलमगीर आलम को जमानत मिलना न्याय व्यवस्था में विश्वास को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसकार्यकर्ता इस फैसले से उत्साहित हैं।कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, जिला महासचिव शहीद अहमद बेलू, नगर अध्यक्ष आरिफ हुसैन बबलू, सांसद स्वास्थ्य प्रतिनिधि सोनू कुरैशी, राजू कुरैशी, सेराज अंसारी, असलम अंसारी, मीनू खान, शरीफ अंसारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


Blog





