लोहरदगा। पाखर लोहरदगा ट्रक ऑनर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक बड़ा तालाब स्थित साहू धर्मशाला में एसोसिएशन के अध्यक्ष आरिफ हुसैन बब्लू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ट्रक मालिकों एवं परिवहन कार्य से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। मुख्य रूप से हिंडालको कंपनी की हेसल साइडिंग में व्याप्त अव्यवस्था और ट्रकों के परिचालन में हो रही परेशानियों को लेकर ट्रक मालिकों ने नाराजगी जताई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हेसल साइडिंग, जिसका संचालन बीकेबी कंपनी द्वारा किया जा रहा है, वहां पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं होने के बावजूद कुजाम, अमतिपानी, चिरूडीह, सेरंगदाग और पाखर माइंस सहित कई माइंसों से प्रतिदिन भारी मात्रा में बॉक्साइट अनलोडिंग कराई जा रही है। वहीं साइडिंग परिसर में बॉक्साइट क्रेशिंग कार्य से निकलने वाला डस्ट एवं चूरा वर्षों से जमा पड़ा हुआ है, जिससे आधे से अधिक क्षेत्र पर कब्जा हो गया है। इसके कारण बॉक्साइट रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बच रही है और थोड़ी मात्रा में अनलोडिंग के बाद ही साइडिंग पूरी तरह भर जाती है।ट्रक मालिकों ने कहा कि साइडिंग भर जाने के कारण आए दिन माइंस बंद कर ट्रकों को घंटों और कई बार दिनों तक खड़ा रखा जाता है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ट्रकों की किश्त, बैंक एवं फाइनेंस कंपनियों का दबाव, डीजल, टैक्स, ड्राइवर-खलासी का खर्च तथा वाहन रखरखाव जैसी समस्याओं ने ट्रक मालिकों की स्थिति गंभीर कर दी है। कई परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में मौसम सामान्य रह
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 11-05-2026 10:19 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Politics Lohardaga News