लोहरदगा: भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज के नेतृत्व में बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से पांकी विधानसभा विधायक शशि भूषण मेहता, भाजपा प्रदेश मंत्री मनीर उरांव, श्रीचंद प्रजापति उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक मोड़ के पास एकत्रीकरण होकर पदयात्रा करते हुए जिला मुख्यालय के समीप खाली घड़े, बिजली, विरोध लिखित तख्तियां सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे और मुख्य द्वार के समीप घड़ों को फोड़ा। तत्पश्चात जिला उपायुक्त संदीप कुमार मीणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि यहां बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता त्राहि त्राहि कर रही है। यह बातें एक राजनीतिक दल और विपक्ष के नाते भाजपा नहीं कह रही है बल्कि मीडिया में राज्य सरकार की नाकामियों को रोज बड़े पैमाने पर उजागर किया जा रहा है। भाजपा राज्य की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझती है और एक संवेदनशील एवं जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते राज्य की समस्याओं को भाजपा सदन से लेकर सड़क तक जन मुद्दों को उठाने का कार्य कर रही है। उम्मीद है झारखंड की कुंभकर्णी निद्रा में सोई सरकार जागेगी और जनता ने जिस उम्मीद के साथ में सत्ता को सौंपा है उसका कर्ज को उतारेगी। भाजपा ने पिछले दिनों बिजली समस्या को लेकर भी सभी जिलों में आंदोलन करना प्रदर्शन किया ताकि बिजली व्यवस्था में सुधार हो फिर राज्य में पेयजल की गंभीर समस्या हमारे लोहरदगा जिले में कई क्षेत्रों में पेयजल एवं बर्तन की सफाई हेतु भी महिलाएं घंटो मशक्कत कर रही हैं मिलो दूर उन्हे जल स्रोत खोजने पड़ रहे हैं। और यह स्थानीय मीडिया तंत्र के माध्यम से प्रमाणित भी है यह कहीं ना कहीं योजनाओं में भ्रष्टाचार एवं सरकार की असफलता को दर्शाता है। बिजली उपयोगिता से ज्यादा बिल भेजा जा रहा है कहीं-कहीं तो दो-चार वर्षो के बिल को एक साथ में भेजा जा रहा है। बिजली ऐसी व्यवस्था है जिस पर आज अधिकांश प्रतिष्ठानें निर्भर होती है बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। वहीं सरकार बिजली मुफ्त के वायदे किए थे। परंतु वहीं कई गुना बिजली दरों में सरकार ने बढ़ोतरी कर दी है। नल जल योजनाओं को देखें तो नीचे से दूसरी पायदान पर खड़ी है। यह तो कृपा है इंद्र देव का की अच्छी बारिश हो रही है जिससे जलाशय भर रहे हैं। सरकार योजनाओं को निष्पादन करने में भी कई राज्यों से पीछे है। और यदि योजना का निष्पादन भी हो रहा है तो भ्रष्टाचार इतनी ज्यादा है कि संवेदक भी परेशान हैं। मोदी सरकार ने झारखंड को पेयजल के लिए 12982 करोड रुपए उपलब्ध कराई लेकिन राज्य सरकार आधे से अधिक पैसे खर्च नहीं कर पाई है और झारखंड सरकार पैसे का रोना रोती है। ताकि केंद्र को बदनाम कर सके। मौके पर सरिता देवी, बजरंग उरांव, जगनंदन पौराणिक, राजीव रंजन अग्रवाल, कलावती देवी, पशुपति नाथ पारस, मिथुन तमेड़ा,मीणा बाखला, संजय चौधरी राजकिशोर साहू, सुकुल राम, नवीन टिंकू,बाल कृष्णा सिंह, राजकुमार वर्मा, सुरेश बैठा, बृजनंदन गोप, संगीता कुमारी, बुधन देवी, नवल किशोर साहू, विवेक चौहान, राजकुमार मुंडा, गोविंद महतो,रामकुमार खेरवार, कृष्ण मोदी, बिपता उरांव, परमेश्वर उरांव, शमेला भगत, बाल्मीकि प्रसाद,विश्वजीत भारती,नवीन साहू, सरोज प्रजापति, लाल निरंजन,बिंदिया देवी, प्रदीप खत्री,सूरत सरजू साहू रामलाल उरांव, सरस्वती देवी,सुधा देवी,रेखा देवी, नेहा देवी, लक्ष्मी देवी, धीरजमुनी देवी, लल्लू सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 12-05-2026 10:41 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Politics Lohardaga News