लोहरदगा: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमिटी लोहरदगा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता एवं प्रखण्ड अध्यक्ष के सहयोग से प्रखण्ड सेन्हा अंतर्गत ग्राम अर्रु एतवार बाजार टांड में “जन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों, पार्टी कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों एवं BLA-2 सदस्यों के साथ जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम को चार अलग-अलग सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें पेसा अधिनियम, मनरेगा बचाओ, ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी की भूमिका तथा BLA-2 प्रशिक्षण जैसे विषयों पर संवाद हुआ। जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से गांव स्तर पर संगठन को मजबूत करने एवं जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि झारखण्ड पेसा अधिनियम आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और स्वशासन की रक्षा करने वाला महत्वपूर्ण कानून है। यह ग्राम सभा को गांव के संसाधनों एवं विकास कार्यों पर निर्णय लेने का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी गांव और संगठन के बीच मजबूत कड़ी बनकर जनता की समस्याओं को आवाज देने का कार्य करती है। कांग्रेस पार्टी गांव, गरीब, किसान और आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है।
प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने अपने वक्तव्य में कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के लिए सबसे बड़ी राहत साबित हुई है। उन्होंने कहा कि NDA सरकार के समय मनरेगा के माध्यम से गांवों में रोजगार, तालाब, सड़क और विकास कार्यों को मजबूती


Blog





