लोहरदगा : जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव के पूज्य पिता अर्जुन उरांव का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की समेत कई कांग्रेसी नेता सेन्हा प्रखंड के भड़गांव स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय अर्जुन उरांव सरल, मिलनसार एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे। उनका निधन समाज के लिएअपूरणीय क्षति है। जिला कांग्रेस कमेटी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में सांसद सुखदेव भगत, विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, जिला अध्यक्ष सुखैर भगत, नेसार अहमद, मोहन दुबे, शाहिद अहमद, बेलू सलीम अंसारी, आलोक साहू, साजिद अहमद चंगू, विनय उरांव, निशीथ जायसवाल, तनवीर गौहर, युनुस अंसारी, जुगल भगत, सत्यदेव भगत, अनिल उरांव, अनीस अहमद, बुद्धदेव उरांव, मुजम्मिल अंसारी, आरिफ हुसैन, सोनू कुरेशी, राजू कुरैशी, दानिश अली, मनौव्वर आलम, शंभू प्रजापति, हाजी सिकंदर अंसारी, यासीन अंसारी, नंद किशोर शुक्ला, रुस्तम अंसारी, तारीख अनवर, रफीक अंसारी, फिरोज अंसारी, अदरा उरांव, शनियारो उरांव, संतोषी उरांव, जफर इमाम समेत अन्य लोग शामिल हैं।
स्वर्गीय अर्जुन उरांव का अंतिम संस्कार रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे उनके पैतृक गांव सेन्हा के भड़गांव में किया जाएगा।
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 16-05-2026 09:30 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Politics Lohardaga News