लोहरदगा  ।  प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, दूध एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में शनिवार संध्या 5:00 बजे पावरगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक, लोहरदगा में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi का पुतला दहन किया गया।


विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उग्रता देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, युवा साथी एवं आम लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष Bandhu Tirkey विशेष रूप से उपस्थित रहे। 
इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। गरीबों के घर का चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है, युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और आम जनता लगातार आर्थिक बोझ के नीचे दबती जा रही है।
श्री बंधु तिर्की ने कहा कि जिस सरकार में जनता राहत महसूस करने के बजाय हर दिन परेशान हो रही हो, ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता को राहत नहीं दे पा रहे हैं, तो उन्हें नैतिकता के
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 16-05-2026 09:32 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Politics Lohardaga News