लोहरदगा: कान्यकुंज स्वर्णकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष उदय बर्मन की अध्यक्षता में गुदरी बाजार स्थित खेमराज स्मृति भवन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने समाज के विकास, संगठन के विस्तार, महिलाओं एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी, सामाजिक एकजुटता तथा दशकर्म से जुड़े विषयों पर अपने-अपने विचार रखे। बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति संगठन की मजबूती एवं आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि आने वाले समय में समाज को एक नई दिशा और मजबूती मिल सके। इसके साथ ही आगामी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया तथा समाज के लोगों को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।संघ की ओर से पूर्व में सभी सदस्यों एवं समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होने की अपील की गई थी। हालांकि कार्यकारिणी सदस्यों की अपेक्षित उपस्थिति नहीं होने के कारण कई महत्वपूर्ण विषयों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका। इसको लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने चिंता भी व्यक्त की और अगली बैठक में सभी सदस्यों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही। जिलाध्यक्ष उदय बर्मन ने कहा कि समाज से जुड़े कुछ विषय अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण होते हैं, जिन पर जल्दबाजी में निर्णय लेना उचित नहीं होता। ऐसे मामलों में सभी सदस्यों एवं संरक्षकों की राय आवश्यक होती है, ताकि सामूहिक सहमति से समाजहित में सही निर्णय लिया जा सके। उन्होंने क


Blog





