लोहरदगा: कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता प्रकाश उराँव के पिता अर्जुन उराँव का 75 वर्ष के अवस्था मे आकस्मिक निधन हो गया। जिसकी सूचना लोहरदगा सांसद को मिलते ही उन्होंने अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ शोकाकुल परिवार से किया मुलाकात उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्राथना की। विदित हो कि लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत भड़गांव निवासी प्रकाश उराँव के पूज्य पिता अर्जुन उराँव का आकस्मिक निधन शनिवार देर शाम निवास स्थान पर हो गया। इस घटना से परिवार के बीच शोक का लहर दौड़ पड़ा। जिसकी सूचना लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत को मिलते ही अर्जुन उराँव के निधन पर शोक व्यक्त करने अपने निजी सलाहकार आलोक कुमार साहू एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शोकाकुल परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य रखने की बात कही। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरी तरह से परिवार के साथ खड़े हैं। किसी प्रियजन का चले जाना अत्यंत पीड़ादायक होता है लेकिन हमें उनके अच्छे कार्यों और स्मृतियों को संजोकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्व0 अर्जुन उराँव गांव में एक सरल मधुरभाषी और मिलनसार प्रवृति के थे। जिनके जाने के बाद परिवार के साथ गांव के लिए भी कमी खल रही है। बताते हुए उन्होंने कहा इस प्रकार आकस्मिक निधन से गांव समाज के अलावे कांग्रेस पार्टी के लिए भी अपूरणीय क्षति हुआ है। प्रकाश उराँव,उदय उराँव एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने सांसद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़


Blog





