लोहरदगा: आदिवासी सरना समिति, हरमू, लोहरदगा द्वारा इस वर्ष आयोजित जेठ जतरा 2026 के सफल संचालन एवं आयोजन हेतु आज हरमू जतरा, मैदान लोहरदगा में किशोर उरांव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया, कीइस वर्ष 4 मई 2026 दिन सोमवार को हरमू, जतरा मैदान, लोहरदगा में जेठ जतरा का भव्य आयोजन किया जाएगा। जतरा में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होना सुनिश्चित किया गया। जिसमें नागपुरी कलाकार, सिंगर उपस्थित रहेंगे।रात 9 बजे तक कार्यक्रम होगी। आमलोगों से भी अपील किया गया,की अधिक से अधिक संख्या में पारंपरिक वेशभूषा के साथ शामिल हो।आज के बैठक में निम्न सदस्य गण उपस्थित थे -नकुल उरांव,संत उरांव, सुनील उरांव, राजेन्द्र उरांव,बंधन उरांव, सुखलाल उरांव, बाबू लाल उरांव,इंदू उरांव, करमचंद उरांव,धनू उरांव,मंगा उरांव, संतोष उरांव,विजय उरांव , बासूदेव उरांव एवं अन्य।


Blog





