लोहरदगा: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य के विकास, लोहरदगा जिले की आवश्यकताओं, युवाओं के खेल विकास तथा जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान लोहरदगा के विकास को लेकर कई अहम बिंदुओं पर सकारात्मक संवाद हुआ।
पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विशेष रूप से लोहरदगा स्थित बीएस कॉलेज परिसर में मौजूद क्रिकेट मैदान को विकसित करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन बेहतर संसाधनों और आधुनिक खेल सुविधाओं के अभाव में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवा अपनी प्रतिभा को उचित मंच तक नहीं पहुंचा पाते हैं।
ऐसे में यदि बीएस कॉलेज स्थित क्रिकेट मैदान को विकसित किया जाता है, तो इसका लाभ न केवल लोहरदगा बल्कि आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी मिलेगा। बैठक में युवाओं को खेल गतिविधियों की ओर प्रेरित करने, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि खेल न केवल युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करता है, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच को भी विकसित करता है। उन्होंने राज्य सरकार से खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में ठोस पहल करने की अपेक्षा जताई।
मुलाकात के दौरान झारखंड की वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई। राज्य के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा विभिन्न क्षेत्रों में सरकार द्वा


Blog





