लोहरदगा: जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र भवन, में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की तथा विचार गोष्ठी आयोजित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। तत्पश्चात प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद के नेतृत्व में गरीबों एवं सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम भी किया गया।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने कहा कि भारतरत्न राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने देश में सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, पंचायती राज व्यवस्था तथा युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। राजीव गांधी ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका योगदान और बलिदान देश हमेशा याद रखेगा।
जिला उपाध्यक्ष मोहन दुबे ने कहा कि — भारत रत्न राजीव गांधी ने देश को आधुनिक सोच और नई दिशा देने का कार्य किया। युवा शक्ति, तकनीकी विकास एवं लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनका योगदान अतुलनीय है। देशहित के लिए दिया गया उनका बलिदान सदैव प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, जिला उपाध्यक्ष मोहन दुबे, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उराँव, जिला महासचिव सदरुल अंसारी, दीपक ठाकुर, प्रखण्ड अध्यक्ष तनवीर गौहर, जुगल भगत, नगर अध्यक्ष आरिफ हुसैन, अल्प


Blog





