लोहरदगा: देवनद दामोदर महोत्सव 25 मई को होने वाला गंगा दशहरा कार्यक्रम को लेकर चूल्हा पानी ग्राम में एक आवश्यक बैठक स्थानीय लोगों के साथ की गई बैठक में इस वर्ष भव्य तरीके से गंगा दशहरा कार्यक्रम 25मई को मानने को लेकर विचार विमर्श किया गया कार्यक्रम में लोहरदगा जिला, लातेहार जिला, गुमला जिला ,रांची जिला से ज्यादा लोग आते हैं दामोदर नदी के उद्गम स्थल एवं लोहड़ी बाबा का दर्शन पूजा के लिए बहुत सारे लोग आते हैं,साथ ही कार्यक्रम भव्य तरीके से हो ,हर वर्ष की भांति कीर्तन एवं स्थानीय खोडहा मंडली के द्वारा जतरा का भी आयोजन एवं हर्ष वर्ष की भांति भंडारा करने पर विचार विमर्श किया गया कार्यक्रम में लोगों को और सुविधा न हो इसके लिए जिले के उपायुक्त महोदय से मिलकर सड़क मरमती ,शुद्ध पेयजल चूल्हा पानी गांव में विद्युत आपूर्ति ,कला जत्था की स्थानीय टीम के द्वारा कार्यक्रम कराने अन्य सुविधा को लेकर उपायुक्त महोदय से मिलने को लेकर विचार विमर्श किया किया ,बैठक में जिला संयोजक बाल कृष्णा सिंह ,जय नारायण प्रजापति ,सुरजागंझू, रामलालगंझु,रघु गंझु, बसंतगंझू विनोदगंझु, सहित ग्रामीण उपस्थित थे


Blog





