लोहरदगा : जिले में आगामी 30 मई को आयोजित होने वाला इंटक का महाधिवेशन ऐतिहासिक और यादगार होगा। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्य सभा सांसद एवं इंटक के राष्ट्रीय महासचिव धीरज प्रसाद साहू की अगुवाई में आयोजित इस महाधिवेशन को ले तैयारियां अपने अंतिम चरण में है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकों और तैयारियों का दौर जारी है। महाधिवेशन की तैयारियों का जायजा लेने गुरुवार को पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू एवं इंटक अध्यक्ष निशीथ जायसवाल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयोजकों ने बताया कि यह महाधिवेशन श्रमिक हितों, संगठन कीमजबूती और देशभर के मजदूर नेताओं को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, विभिन्न राज्यों से आए इंटक के राष्ट्रीय स्तर के के पदाधिकारी, विधायक तथा श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
महाधिवेशन में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव, पूर्व सांसद प्रदीपबलमुचू, इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री एन. जी. अरुण, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रप्पली विजय लक्ष्मी, आर. एन. चौबे, इंटक डेलीगेट एम.पी. राजेश सिन्हा एवं महाराष्ट्र इंटक के पुरुषोत्तम शर्मा शामिल होंगे। इसके अलावा मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, जगन्नाथपुर विधायक


Blog





