लोहरदगा: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने खड़गे से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती तथा कार्यकर्ताओं को और अधिक सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से सकारात्मक चर्चा हुई।
बताया गया कि यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण रही, जिसमें आगामी राजनीतिक रणनीतियों के साथ-साथ जमीनी स्तर पर कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया। धीरज प्रसाद साहू ने झारखंड मेंकांग्रेस की स्थिति, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा राज्य में बदलते राजनीतिक समीकरणों को लेकर अपनी बात राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखी।
सूत्रों के अनुसार, चर्चा के दौरान पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने, युवाओं एवं आम कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच ले जाने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही, कांग्रेस की विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने और पार्टी के प्रति विश्वास को और मजबूत करने को लेकर भी रणनीतिक पहलुओं पर मंथन हुआ।
पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके अनुभव, दूरदर्शिता एवं संगठनात्मक क्षमता से कांग्रेस पार्टी को निरंतर नई ऊर्जा और दिशा मिल रही है। उन्होंने कहा कि खड़गे जैसे अनुभवी नेतृत्व का मार्गदर्शन


Blog





