बड़कागांव/हजारीबाग: विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उरेज, बड़कागांव में रोशन लाल चौधरी श्री श्री मंडा पूजा समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।  

इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को मंडा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मंडा पूजा हमारी लोक संस्कृति, आस्था, तपस्या एवं सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व समाज में भाईचारा, सद्भाव और सामूहिक सहयोग की भावना को सुदृढ़ करता है।  

विधायक चौधरी ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन हमारी गौरवशाली परंपराओं को संरक्षित रखने के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की और सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।  

कार्यक्रम में क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा एवं धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।  

Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 01-06-2026 09:23 AM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Advertisement
Tags
Entertainment Hazaribagh News