रांची । इस मैच में परासी एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यंग अंडर-19 को 4-0 से हराया ।
परासी एफसी की ओर से रघुनाथ मुंडा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक गोल दागे, जबकि गुरुचरण ने एक गोल किया। परासी टीम के मजबूत क्षेत्ररक्षण के सामने विपक्षी टीम एक भी गोल करने में सफल नहीं हो सकी।

सी ग्रुप के अपने सभी मुकाबले जीतकर परासी एफसी ने सुपर लीग में प्रवेश कर लिया है। सुपर लीग में तीन टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें राज स्पोर्ट्स बुंडू, नेताजी स्पोर्टिंग और परासी एफसी शामिल हैं।

सुपर लीग के मुकाबलों में पहला मैच राज स्पोर्ट्स बुंडू और नेताजी स्पोर्टिंग के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला राज स्पोर्ट्स बुंडू और परासी एफसी के बीच होगा, जबकि तीसरा मैच परासी एफसी और नेताजी स्पोर्टिंग के बीच खेला जाएगा। इन मुकाबलों में शीर्ष दो टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।

मैच का संचालन रेफरी रामेश्वर मुंडा, गोखेन मुंडा एवं राजेश मुंडा ने किया। मैच के दौरान समिति के हरीश मुंडा, करम मुंडा, महावीर पुरान, प्रेमचंद पूर्ति, निशांत भेंगरा, रितेश गुप्ता, धीरज हंस, खुदीराम मुंडा सहित एसोसिएशन के कई सदस्य मौजूद रहे।
JAY PRAKASH DAS JAY PRAKASH DAS · 26-05-2026 08:10 PM · 📍 Ranchi
Advertisement
Tags
Entertainment Ranchi News