तमाड़ l जी एल चर्च आमलेशा मैदान में राज स्पोर्ट्स बुंडू और कितादेर के बीच खेला गया। मुकाबले में राज स्पोर्ट्स बुंडू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कितादेर को 5-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।

राज स्पोर्ट्स की ओर से प्रशांत मुंडा, रामेश्वर मुंडा, जंगल मुंडा, अभिषेक मुंडा और मुकेश महतो ने एक-एक गोल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, कितादेर टीम के जर्सी नंबर 5 सचिन महतो को मैच के दौरान पीला कार्ड दिखाया गया।

मैच का संचालन रेफरी करम मुंडा, गुप्तेश्वर मुंडा एवं महावीर पुराण ने किया।

इस दौरान समिति के हरीश मुंडा, नीरज हंस, निशांत भेंगरा, रितेश गुप्ता, पिचू मुंडा, विवेक गुप्ता, शत्रुध्न शर्मा, प्रेम पूर्ति सहित एसोसिएशन के कई सदस्य मौजूद रहे।
JAY PRAKASH DAS JAY PRAKASH DAS · 16-05-2026 07:33 PM · 📍 Ranchi
Advertisement
Tags
Entertainment Ranchi News