केरेडारी/हजारीबाग:* केरेडारी प्रखंड के बिलारी स्थित मंदिर प्रांगण में शिलापट्ट उद्घाटन से पूर्व हुई पूजा-अर्चना के दौरान भाजपा कार्यकर्ता महेंद्र सिंह के जूता पहनकर पूजा करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा है।
जानकारी के अनुसार हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मंदिर प्रांगणों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में बिलारी मंदिर प्रांगण में शिलापट्ट उद्घाटन हेतु पूजा का आयोजन किया गया था। आरोप है कि पूजा करने वाले भाजपा कार्यकर्ता महेंद्र सिंह ने इस दौरान जूते पहने हुए थे।
स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों का कहना है कि मंदिर प्रांगण में जूता पहनकर पूजा करना परंपरा के विपरीत है। इसे लेकर सांसद मनीष जायसवाल से अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की जा रही है।
बताया जाता है कि महेंद्र सिंह लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं।
फिलहाल इस मामले पर महेंद्र सिंह और सांसद मनीष जायसवाल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।


Blog





