लोहरदगा: जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में तेज आंधी तूफान के साथ ओला वृष्टि एवं वज्रपात ने तबाही मचा दी। मुर्की तोड़ार पंचायत के गोबसेला गांव में स्वर्गीय सुखनाथ उराँव के पुत्र रामजीत उराँव के घर पर इमली पेड़ गिरा,स्वर्गीय गंगू उराँव के पुत्र बुधेश्वर उराँव के घर पर आम पेड़ गिरा। सहवीर उराँव की पत्नी जिर्मनिया उराँव के घर का एल्वेस्टर उड़ने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया और आर्थिक नुकसान के साथ परिवार के बीच रहने की समस्या बना हुआ है। जबकि गोबरसेला निवासी स्वर्गीय सहदेव महतो के पुत्र रोपा महतो के मवेशी का मौत बज्रपात के चपेट में आने से हो गई। इसके अलावे बिजली विभाग का दो खम्भा उखड़ जाने से बिजली आपूर्ति क्षेत्र में बाधित है।
ओलावृष्टि के साथ बे मौसम वर्षा आंधी तूफान से फसल को नुकसान हुआ है तरबूज खीरा, प्याज लौकी,आदि हरि साग सब्जी की खेती को नुकसान हुई है। आम को भी नुकसान हुआ है। अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत ने कहा कि आंधी तूफान से जो भी नुकसान हुआ है वैसे व्यक्ति आवेदन दें उन्हें सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।


Blog