लोहरदगा। जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की महत्ता को देखते हुए कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाना तथा पुनरीक्षण कार्य में सहयोग सुनिश्चित करना था।
बैठक में जिले के पदाधिकारियों, प्रखंड अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों एवं पंचायत अध्यक्षों से सुझाव प्राप्त किए गए तथा SIR प्रक्रिया में आ रही कठिनाइयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद सुखदेव भगत, विधायक डॉ. रामेश्वर उराँव एवं जिला प्रभारी आलोक कुमार दुबे उपस्थित रहे।
सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतंत्र को मजबूत करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज होना आवश्यक है, ताकि कोई भी नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रक्रिया की जानकारी देने का आह्वान किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर सामने आए विवादों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति झारखंड या अन्य राज्यों में नहीं होनी चाहिए। उन्होंने SIR प्रक्रिया को गंभीरता से लेने की आवश्यकता बताई।
विधायक डॉ. रामेश्वर उराँव ने कहा कि मतदाता सूची में त्रुटियां भविष्य में मतदान के अधिकार को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का महत्व है और किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए।
ज


Blog





