लोहरदगा: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने लोहरदगा से धर्मजयगढ भाया गुमला जशपुर को जोड़ने वाली रेलवे लाइन की मंजूरी देने पर केंद्र सरकार,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु साय, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव, झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स को इस क्षेत्र की जनता की ओर से आभार प्रकट किया है।उन्होंने कहा कि वर्षों का सपना पूरा होने जा रहा है। इस क्षेत्र को रेल लाइन से जोड़ने के लिए 90 के दशक के पूर्व सांसद स्वर्गीय ललित उरांव ने अथक प्रयास अपने कार्यकाल में किया था।पर 60 वर्षों से अधिक समय तक देश में शासन करने वाली कांग्रेस की सरकार ने इस क्षेत्र की घोर उपेक्षा की थी।परिणाम स्वरुप आजादी के बाद से इस क्षेत्र में रेलवे का परिवहन सेवा यहां के लोगों को नसीब नहीं हो पाया था। ओम प्रकाश सिंह ने कहा है कि इस अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में इस योजना के विस्तार से नए द्वार खुल जाएंगे। रोजगार के साथ उद्योग,व्यापार,पर्यटन तथा परिवहन का सीधा लाभ यहां के लोगों को प्राप्त होगा।उन्होंने विश्वास प्रकट किया है कि आने वाले दिनों में गुमला से भाया सिमडेगा,राउरकेला तक रेलवे का विस्तार होने पर छत्तीसगढ़ के साथ उड़ीसा से भी लोहरदगा रेलवे से सीधा जुड़ जाएगा।
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 15-06-2026 09:43 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Politics Lohardaga News