लोहरदगा: जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत कृषि भवन में केंद्रीय योजनानुसार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश समिति द्वारा निर्देशित कृषि प्रयोगशाला का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मुंडा की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री विनोद ठाकुर, प्रदेश कार्यालय मंत्री सज्जन पंकज, किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह, माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति, भाजपा लोहरदगा जिला अध्यक्ष अजय पंकज, लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव एवं सम्मानित अतिथि के रूप में जिला महामंत्री मिथुन तमेड़ा, कार्यक्रम के संयोजक विश्वजीत भारती, सहसंयोजक यशस्वी ओझा एवं सरजू साहू, आदिवासी नेता पवन तिग्गा यदुनंदन तिवारी आदि के साथ भारी संख्या में किस्को प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक किसान उपस्थित हुए । कृषि वैज्ञानिक डॉ किरण सिंह एवं डॉक्टर देवकांत प्रसाद ने कम लागत एवं कम परिश्रम से अधिक से अधिक उपज किसान कैसे प्राप्त करें इस विषय में विशेष रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि खेत में अच्छी उपज के साथ-साथ खेतों की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए प्राचीन तकनीक एवं आधुनिक तकनीक का समन्वय बहुत जरूरी है और इसके लिए आवश्यक है कि किसान अपने खेतों में रासायनिक खाद एवं दवा का प्रयोग कम से कम करें और गोबर तथा कीट मारने का प्राचीन तकनीक को अपनाएं, निश्चित रूप से मिट्टी की गुणवत्ता भी बनी रहेगी और उपज भी अच्छी होगी। मुख्य अतिथि अजय कुमार दुबे ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र


Blog





