यह प्रोग्राम सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, हमारी तहज़ीब, एकता और भाईचारे का आईना: आरीफ हुसैन, बबलू , अल्ताफ कुरैशी
लोहरदगा: अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा व सेन्ट्रल मुहर्रम कमेटी के संयुक्त तत्वावधान एवं निगरानी में समाहरणालय के समीप स्थित कर्बला मैदान में मेला कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अंजुमन इस्लामिया के सेक्रेटरी जनाब शाहिद अहमद उर्फ बेलू, नायब सदर आरीफ हुसैन बबलू कर्बला कमेटी के कन्वेनर मोहम्मद इब्राहिम अशरफी उर्फ कल्लू, सेराज अंसारी समेत अन्य पदाधिकारियों ने फीता काट कर की। इस अवसर पर लोहरदगा के साथ-साथ लातेहार, गुमला, रांची एवं आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में जायरीन कर्बला मैदान पहुंचे। जायरीनों ने फातिहा पढ़ी दुआएं कीं और अपनी मिन्नतें मांगी। पूरा वातावरण इबादत और अकीदत से सराबोर रहा।मेला प्रबंधन की निगरानी खुद अंजुमन इस्लामिया के अंसारी, सचिव शाहिद अहमद बेलू सहित कमेटी के सभी पदाधिकारी और मेंबर कर रहे हैं। आयोजन के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। चारों ओर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ वॉलंटियरों की टीम भी सक्रिय रही। मौके पर सेक्रेटरी शाहिद अहमद बेलू ने कहा कि कर्बला सिर्फ गम का नहीं, सब्र और इंसाफ के लिए कुर्बानी का प्रतीक है। हम इस पैग़ाम को आने वाली नस्लों तक पहुंचाने के लिए वचनबद्ध हैं। नायब सदर आरीफ हुसैन बबलू ने कहा कि यह मेला सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी तहज़ीब, एकता और


Blog





