लोहरदगाः भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मंगलवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 73वीं पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन मोहन पाठक, ब्रजबिहारी प्रसाद, माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति, वरिष्ठ नेता उमेश कांस्यकार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित रहा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण रूप से भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए संघर्ष किया। उस समय जम्मू-कश्मीर का अलग संविधान और अलग झंडा था। डॉ. मुखर्जी ने संसद से लेकर जनसभाओं तक धारा 370 के विरोध में जोरदार आवाज उठाई और "एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे" का उद्घोष किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के लिए दिया गया उनका बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 23-06-2026 10:45 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Politics Lohardaga News