5 सितंबर के प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प
तमाड़। इंटर महाविद्यालय सलगाडीह परिसर में शनिवार को झारखंड राज्य वित्त रहित संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। अध्यक्षता प्राचार्य कृष्णा सिंह मुंडा ने की, जबकि संचालन शिक्षक प्रतिनिधि रंजीत कुमार मोदक ने किया। बैठक में मोर्चा के महासचिव रघुनाथ सिंह को प्राचार्य ने बुके व शॉल देकर सम्मानित किया। वहीं नरोत्तम सिंह को राजीव लोचन महतो ने तथा अमानत अली इंटर कॉलेज के प्राचार्य अली अल अराफात को शिक्षक प्रो. घनश्याम महतो ने बुके देकर सम्मानित किया।
रघुनाथ सिंह ने कहा कि वर्षों से वित्त रहित संस्थानों के शिक्षक व कर्मचारी उपेक्षित हैं। सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए पांच सितंबर को राजभवन के समक्ष राज्यव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 75 प्रतिशत अनुदान वृद्धि, शिक्षकों का नियमितीकरण एवं बकाया अनुदान का शीघ्र भुगतान उनकी प्रमुख मांगें हैं। अन्य अतिथियों ने भी विचार रखे। बैठक में अमानत अली इंटर कॉलेज बुंडू, संत जेवियर इंटर कॉलेज बुंडू, रमेश सिंह मुंडा महिला महाविद्यालय बुंडू, संत जेवियर उच्च विद्यालय बुंडू, किसान उच्च विद्यालय कांची, तमाड़ इंटर कॉलेज सलगाडीह, सेंट जॉन' उच्च विद्यालय डोरिया, संत इग्निस उच्च विद्यालय विजयगिरी, पारमडीह हाई स्कूल, जराडीह उच्च विद्यालय सिल्ली, कॉलेज सिल्ली, शहीद रघुनाथ महतो इंटर कॉलेज पत्राहातू और मानिकचंद इंटर कॉलेज परमडीह समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों के सैकड़ों शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य कृष्णा सिंह मुंडा ने किया।
Blog
