लोहरदगा। भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आगामी जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं जल एवं बिजली संकट को लेकर 12 मई प्रदेश द्वारा निर्धारित आक्रोष कार्यक्रम की तैयारी के लिए आयोजित कार्ययोजना बैठक जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज की अध्यक्षता में की गई जिसमें मुख्य रूप से मुख्य अतिथि लोहरदगा जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी भाजपा प्रदेश मंत्री अमित सिंह एवं भाजपा प्रदेश मंत्री मनीर उरांव एवं नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव शामिल थे

मौके पर अमित कुमार सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, अनुशासन और वैचारिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति, सिद्धांत और विचारधारा से गहराई से जोड़ना है, ताकि वे समाज के बीच प्रभावी ढंग से पार्टी की बातों को रख सकें। श्री सिंह ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रशिक्षण कार्यक्रम को गंभीरता से लें और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ 12 मई को राज्य में बिजली और पानी संकट को लेकर सरकार के खिलाफ निर्धारित कार्यक्रम में हम सभी जनता की आवाज को पहुंचाने का कार्य करेंगे।

मनीर उरांव ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और प्रशिक्षण के माध्यम से उनकी क्षमता एवं नेतृत्व कौशल को विकसित किया जाता है। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक। बैठक में उपस्थित अन्य नेताओं एवं पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और कार्यक्रम की सफलता के लिए सुझाव दिए। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन महामंत्री मिथुन तमेड़ा, और धन्यवाद ज्ञापन कलावती देवी ने की।मौके पर उपाध्यक्ष सरिता देवी, बजरंग उरांव,जगनंदन पौराणिक, राजीव रंजन अग्रवाल,महामंत्री पशुपतिनाथ पारस, नवीन टिंकू, बाल कृष्णा सिंह, हर्षनाथ महतो,मंत्री मीना बाखला,राज किशोर साहू, सुकुल राम, भारती सिन्हा, सुरेश बैठा,राजेश महतो, अमरेश भारती, सचिन सिंघानिया, विश्वजीत भारती, जयप्रकाश साहु, पवन तिग्गा,संगीता कुमारी, नवल किशोर साहू, रामकुमार खेरवार, राजकुमार मुंडा,परमेश्वर उरांव, बिपता उरांव,गोविंद महतो, बुधन देवी, कृष्णा मोदी, शामेंला भगत,शंभू सिंह, दुबराज वर्मा, विजय महतो, सरजू साहु सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 02-05-2026 08:41 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Politics Lohardaga News