लोहरदगा: जनसंवाद कार्यक्रम के पश्चात जेल व परिषदन का दौरा कर अपने निजी चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के सुदूरवर्ती गांव पहुंची कर्मी बनी झारखंड राज्य के लिए मिशाल ग्रामीणों ने कराया जनसमस्या से अवगत। विदित हो कि लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के अलौदी पंचायत अंतर्गत अलौदी नवाटोली में न्यायधीश झारखंड उच्च न्यायालय रांची के न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हो ग्रामीणों के बीच की समस्या से अवगत हुई तथा समस्या का समाधान के लिए भरोसा दिलाया। मुख्य अतिथि न्यायाधीश के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने कुड़ुक भाषा से नृत्य संगीत ढोल मादर के साथ झारखंडी रीति रिवाज से स्वागत किया। मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि गांव पहाड़ी के बीच है काफी सुंदर है आप पहाड़ी के बीच रहते है हमें भी घर बना कर रहने का जी चाहता है। अपने बच्चों को स्कूल भेजे शिक्षा ही महत्व पूर्ण है शिक्षा से ही उन्नति कर सकते है। ग्रामीणों से संवाद कर विकास की जानकारी लिया उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि सरकार की विकास पहुंचता है कि नहीं जिस पर ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि जिस सड़क से आप आए काफी जर्जर है एक दिन पहले मिट्टी मोरम डाला गया है। और गांव का विकास नही बल्कि निजी विकास पर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट हुआ है। न्यायाधीश ने डीसी को कहा कि सड़क को बनाया जाए आप अपना अधिकार मांगे सरकार की योजना का लाभ मिलना चाहिए। साथ ही पी एल वी से परिचय ग्रामीणों को कराते हुए कहा समस्या से अवगत कराने के लिए पीएलवी हमारे आंख कान है। जो समाधान करने में आगे निरंतर कार्य करते है। बताते हुए कहा किसी प्रकार की समस्या गांव में ग्रामीणों से जुड़ी है चाहे वह स्वलम्बी योजना हो या जनहित योजना हो सभी को आगे आने की जरूरत है। इस गांव के बच्चे बच्चियां सभी अपने है खेत काफी है और एक ही फसल खेत से आता है कुछ व्यवस्था किया जाए कि खेती हमेशा हो। महिलाओं को मधुमक्खी पालन,बकरी पालन करने की अपील किया। ततपश्चात ग्रामीणों के बीच परिसम्पत्तियों का वितरण किया गया बिनोद उरांव को व्हील चेयर,दशमी उरांव,अमीन उरांव को धोती,साड़ी लुंगी,प्रीति उरांव,सतीश उरांव,प्रितम उरांव को जाति आवासीय,शिला उरांव,शिमला उरांव कैश क्रेडिट लिंकेज योजना के तहत महिला समूह को 6 लाख,गीता उरांव को समूह राशि 3 लाख, संधियों भगत,अमीन भगताई श्रम कार्ड,प्रितम उरांव,राहुल उरांव नेताजी सुभाष चन्द्र विद्यालय में नामांकन और प्रीति उरांव को कस्तूरबा गांधी में नामांकन कराया गया। मौके पर एडीजी राज कमल मिश्रा,ए डी जे प्रथम श्री स्वयंभू,ए डी जे नीरजा,सीजीएम के के मिश्रा डीसी संदीप कुमार मीणा,एस पी सादिक अनवर रिजवी, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा,वेदांत शंकर डीएसपी समीर तिर्की सहित जिले व प्रखंड के तमाम आलाधिकारी उपस्थित थे।

SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 02-05-2026 09:18 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Politics Lohardaga News