रांची | रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी में गुरुवार को कपड़े में लिपटा एक नवजात मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह टहलने निकले एक युवक ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। मौके पर पहुंचने पर उसने नवजात को कपड़े में लिपटा हुआ देखा और तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही चुटिया थाना पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को वहां कौन छोड़कर गया। इसके लिए रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी के प्रवेश और निकास मार्गों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस के अनुसार, समय पर बच्चे के रोने की आवाज सुन लिए जाने से उसे सुरक्षित बचाया जा सका।

Desk Desk · 11-09-2026 11:49 AM · 📍 Ranchi
Tags
Economy Ranchi News