लोहरदगा । आहूत अखिल भारतीय सूंड़ी शौणडिक वैश्य के राष्ट्रीय कार्यदल बैठक में जुटे पूरे भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों के उपस्थित पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों द्वारा सर्वप्रथम सूंड़ी समाज के स्तम्भ स्व राय साहब बलदेव साहू तथा स्व शिव प्रसाद साहू के उनके आवास में अवस्थित मूर्ति को माल्यार्पण कर तथा उसके उनके आवास से स्व. राय साहब बलदेव साहू शिव प्रसाद साहू स्मृति भवन के कार्यक्रम हॉल में पहुंचकर उपस्थित मुख्य अतिथि श्री उदय शंकर प्रसाद, कार्यक्रम अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा अध्यक्ष श्री धीरज प्रसाद साहू, बिहार ओबरा विधानसभा से विधायक श्री प्रकाश चन्द्र जी, राष्ट्रीय संयोजक शिवरतन प्रसाद गुप्ता, झारखण्ड के श्री दिनेश साहू, सुनील साहू, आंध्र प्रदेश से आर काशिराव चौधरी, नेपाल के रामुदार महासेठ, उड़ीसा के श्री विक्रम साहू, तेलंगाना से मुरली रत्नाला, उत्तर प्रदेश से संजय सरस्वती, मुंबई से श्री रमेश राउत दिल्ली से रंजन प्रसाद, बिहार से सुमन महासेठ समेत उपस्थित अनेज अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित के साथ भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के फोटो में पुष्पार्जन के साथ किया गया।तथा कार्यदल बैठक को सम्बोधित करते हुए बैठक के मुख्य अतिथि श्री उदय शंकर प्रसाद साहू जी ने कहा कि समाज को आगे बढाने के लिये मनभेद को मिटाना तथा एकजुट होकर पूरे राष्ट्र स्तर एक संगठन के नीचे काम करना आज समय की माँग है।
अतः उपस्थित सभी समाज के प्रतिष्ठित जनों से आग्रह है कि गुटबाज़ी एवं निजी स्वार्थ छोड़कर सभी को एक छाता के नीचे आना चाहिए। इसी में समाज की सफलता और इसे मजबूती मिलेगी।
जबकि कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद श्री धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि आज प्रण लेने की ज़रूरत है कि सभी अपने बच्चों का जब विवाह करे तो दहेज नही ले जबकि समाज अगुवाई करते हुए सामूहिक विवाह आयोजन कर गरीब व असमर्थ लड़कियों तथा उसके परिवार का उद्धार करे। साथ ही इस राष्ट्रीय कार्यदल सदस्यों के बीच घोषणा किये की बहुत जल्द सूंड़ी शौनडिक वैश्य समाज का ऐतिहासिक महासम्मेलन होगा जिसमें पूरे राष्ट्र का वैश्य समाज लाखो की संख्या में उपस्थित होंगे।
*इस राष्ट्रीय कार्यदल बैठक ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए एक संगठन बनाने हेतु सहमति दी तथा अखिल भारतीय सूंड़ी शौनडिक वैश्य महासंघ नामकरण करते हुए इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष सूंड़ी समाज के राष्ट्रीय संयोजक श्री शिवरतन प्रसाद गुप्ता को बनाया गया।*
इस पूरे कार्यक्रम का सफलतापूर्वक मंच संचालन अखिल भारतीय सूंड़ी शौणडिक वैश्य समाज के सह संयोजक वीरेंद्र साहू तथा कार्यक्रम व्यवस्थापक सह सूंड़ी समाज जिलाध्यक्ष रितेश कुमार द्वारा किया गया तथा रीतेश कुमार ने यह घोषणा किये की अपनो बच्चो का विवाह दहेज़मुक्त करेंगे। जबकि इस बैठक में सार्थक पहल करते हुए सामाजिक उत्थान हेतु धर्मशाला निर्माण, दहेजप्रथा उन्मूलन, शैक्षणिक संस्थान स्थापना, हॉस्पिटल निर्माण के साथ साथ विलक्षण प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति, सामूहिक विवाह इत्यादि पर सकरात्मक पहल करने का सभी उपस्थित कार्यदल के लोगों ने प्रण किया।
कार्यदल बैठक में डा अशोक प्रसाद, सुनील साहु, सनत मंडल, रणवीर भारतीय, रवींद्र मंडल, दिलीप नाथ साहु, दिनेश प्रसाद साहु, विद्याधर प्रसाद,अरुणदेव कुमार,प्रभात कुमार, रमेश कुमार साहु,परितोष मंडल,छत्तीसगढ़ से सुभाष साहु,श्याम किशोर गुप्ता आनंद गुप्ता , बिजेंद्र गुप्ता, रामाकांत गुप्ता, रेणु गुप्ता, सत्या गुप्ता, ममता कुमारी, कुम कुम देवी, शेफाली गुप्ता, रेखा मंडल, रीता मंडल समेत पूरे भारतवर्ष के करीब दो सौ प्रतिनिधि शामिल हुए।


Blog





