बुंडू अनुमंडल में एम्बुलेंस सेवा निःशुल्क करो - राजकिशोर कुशवाहा*

 बुंडू l आजसू पार्टी के रांची जिला वरीय उपाध्यक्ष सह जय हो सेवा संस्था बुंडू के सह-संस्थापक राजकिशोर कुशवाहा ने झारखंड के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बुंडू अनुमंडल के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एम्बुलेंस सेवा निःशुल्क करने की मांग की है।
उन्होंने पत्र में कहा है कि बुंडू अनुमंडल के चारों प्रखंड - बुंडू, तमाड़, राहे और सोनाहातू में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह बंद है। ऐसी स्थिति में रांची-जमशेदपुर नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में घायल व्यक्ति जिसके साथ कोई परिजन नहीं होता, उसे रांची रेफर करने पर काफी परेशानी होती है।
गरीब मरीजों के पास सरकारी एम्बुलेंस में 12 रुपये प्रति किलोमीटर तेल भरवाने का पैसा नहीं होता, जिस कारण वे बड़े अस्पताल नहीं पहुंच पाते और जान पर बन आती है।
राजकिशोर कुशवाहा ने मांग की है कि जब तक 108 सेवा पूरे राज्य में बहाल नहीं होती, तब तक स्थानीय अस्पतालों की एम्बुलेंस को गरीबों के लिए पूरी तरह फ्री किया जाए। अगर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आजसू जनहित में आंदोलन करेगी।
इसकी प्रतिलिपि स्वास्थ्य मंत्री, NHM निदेशक, रांची उपायुक्त और सिविल सर्जन को भी भेजी गई है।
JAY PRAKASH DAS JAY PRAKASH DAS · 03-10-2026 08:14 PM · 📍 Ranchi
Tags
Public Issues Ranchi News