लोहरदगा: ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट व झारखंड नवनिर्माण दल लोहरदगा जिला के प्रमुख नेताओं को लेकर दल के जिला प्रभारी सोमे उरांव की अध्यक्षता में लोहरदगा स्थित मैना बगीचा के पास आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के प्रभारी सह झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी जैसी समस्याओं को रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है जिसे लेकर मजबूत व जागरूक संगठन तैयार करना होगा तभी लूट झूठ की सरकार को सत्ता से भी बेदखल किया जा सकता है । श्री सिंह ने यह भी कहा कि जन सवालों को लेकर व्यापक आंदोलन से ही जन समस्याओं का समाधान संभव होगा । श्री सिंह ने सिद्धू-कान्हू के शहादत दिवस 30 जून 2026 को रांची विधानसभा स्थित विधायक क्लब में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार सामाजिक अधिकार सम्मेलन की तैयारी अभी से करने की नेताओं से अपील की है । बैठक में सोमे उरांव ने भ्रष्टाचार में डूबी लोहरदगा में लूट पर रोक लगाने तथा जन समस्याओं का समाधान के लिए जिले में पार्टी को हर स्तर पर मजबूत बनाने की बात कही। बैठक में सर्वसहमति से 30 जून 2026 को रांची में होनेवाली रोजगार सामाजिक अधिकार सम्मेलन को सफल बनाने के लिए 29 मई 2026 को लोहरदगा में जिला स्तरीय कैडर कन्वेंशन आयोजित करने, जिले में पार्टी का विस्तार व मजबूती के लिए ग्राम स्तर पर प्रयास करने तथा पार्टी द्वारा उठाए गए जन समस्या व भ्रष्टाचार के खिलाफ बहुत जल्द जिला मुख्यालय में जुलूस प्रदर्शन शुरू करने के अलावे कई निर्णय लिए गए हैं। बैठक में मुख्य रूप से आदित्य सिंह, गंगेश्वर भगत, सुमिरन भगत, मनोज उरांव, मधेश्वर साहू, भीखा उरांव, बिपता लोहरा मुख्य रूप से उपस्थित थे।


Blog





