तमाड सोमवार को पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार की हार और असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत को लेकर तमाड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य विजय जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और बाजा-गाजा के साथ जुलूस निकाला तथा पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। जुलूस में “भाजपा जिंदाबाद”, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अर्जुन मुंडा जिंदाबाद, आदित्य साहु जिंदाबाद तथा बाबूलाल मरांडी जिंदाबाद जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह मुण्डा और विवेक आनंद जायसवाल ने कहा कि वर्षों बाद बंगाल की जनता ने सरकार के खिलाफ अपना फैसला सुनाया है और इस जीत का पूरा श्रेय जनता को जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि अब झारखंड में भी बदलाव की आवश्यकता है।

विजय जुलूस मंडल अध्यक्ष महावीर सोनी के नेतृत्व में निकाला गया। इस जुलूस में लक्ष्मण सिंह मुण्डा, विवेकानंद जायसवाल, दिलीप सेठ, विवेक गुप्ता, भारती कुमारी, नवाडीह मंडल अध्यक्ष सीमा साहु, कृष्णा देवी, सुखराम राय, कन्हाई पातर, नीतीश पांडेय, समरेन्द्र मुखर्जी, उदय महतो, चंदन साहु, सोनाराम मुण्डा, अंडकी मंडल अध्यक्ष परसुराम दास, बड़का मिर्धा, लक्ष्मी मछुआ, तुलसी मुण्डा, गोविंद सिंह मुण्डा, राजू साहु, डुमन देवी, ज्योतिलाल पुरान, असित अधिकारी, प्रताप सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी गई तथा जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

CHANDAN KUMAR GUPTA CHANDAN KUMAR GUPTA · 04-05-2026 07:58 PM · 📍 Ranchi
Advertisement
Tags
Politics Ranchi News