लोहरदगा ,ब्यूरो । भारतीय जनता पार्टी किस्को मंडल लोहरदगा में संगठनात्मक बैठक किस्को मंडल अध्यक्ष राजकुमार मुंडा की अध्यक्षता में विवेकानंद भवन में संपन्न हुई जिसमें मुख्य रूप से जिला महामंत्री सह किस्को मंडल प्रभारी मिथुन कुमार तमेड़ा उपस्थित रहे।बैठक में मुख्य रूप से आगामी कार्यक्रम और संघटनात्मक चर्चाएं हुई।मौके पर मिथुन कुमार तमेडा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारधाराओं और कार्यकर्ताओं के आधार पर चलने वाली पार्टी है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मन समर्पित तन समर्पित और यह जीवन समर्पित के उद्देश्य से अपनी क्षमता अनुसार अपने बुथो में सेवा और समर्पण की भावना से ढृढसंकल्पित होकर कार्य करते हैं वही मौके पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार मुंडा ने कहा कि झारखंड सरकार में भय,भुख और भ्रष्टाचार चरण सीमा को लग चुकी है इससे झारखंड की जनता त्राहि त्राहि कर रही है इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी आगामी 12 मई को समहरणालय के सामने एक विशाल जन आक्रोश रैली के माध्यम से जनता की आवाज बनने का कार्य करेगी और सड़क से लेकर सदन तक झारखंड सरकार की नींव को धवस्त करने का कार्य करेगी। वही मौके पर मंडल उपाध्यक्ष सुरेश लोहारा, जिला के कार्यालय मंत्री श्री सुरेश बैठा, श्री मुनीलाल भगत, घनश्याम प्रसाद साहू, मदन प्रसाद गुप्ता, हरि नारायण महतो, चिंतामणि सिंह, बल कु तुरी, दुर्गा मुंडा, मनीष हजाम, मोती कुमार साहू, मंगल महतो, मनोज राम, अशोक उरांव, संजय कुजूर, रामदेव उरांव, रोशन कुमार हिमांशु कुमार, मुकेश उरांव, राम मोहन साहू कार्यकर्ता गण, उपस्थित हुए।

SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 07-05-2026 10:36 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Politics Lohardaga News