लोहरदगा: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने सदर प्रखंड में विभिन्न योजनाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने सर्वप्रथम मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय नदिया में नवनिर्मित पुस्तकालय का निरीक्षण किया। 
उपायुक्त ने नवनिर्मित पुस्तकालय लोहरदगा का निरीक्षण के क्रम में रीडिंग रूम में बैठने के लिए कुर्सी टेबल के अनुपात में सीटिंग क्षमता के बारे में अवगत हुए।
पुस्तकालय भवन में ही बने किचेन का भी उन्होंने निरीक्षण करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को इसे सुचारू रूप से संचालन का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि पुस्तकालय भवन के अधूरे कार्य को जल्द से जल्द किया जाय। जिला शिक्षा पदाधिकारी को उन्होंने निर्देश दिया कि पुस्तक क्रय की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण करते हुए वे पुस्तकालय को आमजन के लिए कार्यशील करें। उन्होंने
जिला शिक्षा पदाधिकारी को उन्होंने निर्देश देते हुए ज्ञान-विज्ञान की पुस्तकों के साथ-साथ सिविल सर्विस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किताबों की व्यवस्था कराने की बात कही। उन्होंने पुस्तकालय में प्रतिदिन के अखबारों के साथ साथ यहां पत्रिकाओं की भी व्यवस्था की बात कही है। उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने स्वैच्छिक पुस्तक दान के लिए भी लोगों को प्रेरित करने का निर्देश दिया जिससे कि एक बड़ा पुस्तक बैंक का निर्माण किया जा सके।
उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पुस्तकालय संचालन समिति की बैठक जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया जिससे कि पुस्तकालय को आमजन के लिए खोलने की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।
उन्होंने परिसर में स्थित शौचालय का भी निरीक्षण किया। विदित हो कि शौचालय का जीर्णोद्धार का कार्य
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 11-05-2026 10:21 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Education Lohardaga News