लोहरदगा: राज्य के सभी जिलों में 12 मई 2026 से तीसरे चरण टीचर्स नीड असेसमेंट की शुरुआत की गई है। जिसके तहत लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के शिक्षक शिक्षिकाओं का प्रखंड स्तरीय प्रखंड रिसोर्स कक्ष में टीचर्स नीड असेसमेंट के तहत मंगलवार को पहले दिन प्रखंड क्षेत्र के 80 शिक्षक शिक्षिकाओं ने टीचर निड असेसमेंट कार्यक्रम में भाग लिया। टीएनए कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मोनिदीपा बनर्जी,जेंडर समन्वयक सपना सिंह द्वारा अनुश्रवण किया गया। सभी को टीएनए कार्यक्रम में समय पर सभी को भागीदारी सुनिश्चित करने का सुझाव दिया गया। साथ ही टीचर निड असेसमेंट के बारे में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि तीन दिनों के दौरान टीएनए में भागीदारी करनी है। जिसकी सूची शेयर कर दी गई है। असेसमेंट के आधार पर दक्षता का आकलन करते हुए 50 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाता है। शिक्षकों का सुझाव रहा कि टीएनए के माध्यम से व्यक्तिगत दक्षताओं में वृद्धि के अलावा शिक्षण की गुणवत्ता और छात्रों को सिखाने का अनुभव में भी सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करता है। यह आंकलन शिक्षकों की आवश्यकताओं को समझने और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराने में सहायक है। टीएनए कार्यक्रम का तीसरा चरण 2026 में मई माह में विभाग द्वारा किया जा रहा है। जिसके तहत आज शिक्षकों से सिंटा एप के माध्यम से ऑनलाइन 60 प्रश्न के माध्यम से असेसमेंट लिया गया। असेसमेंट के लिए शिक्षक- शिक्षिकाओं को दो घंटे का समय दिया गया था। शिक्षक शिक्षिकाओं का टीएनए आकलन कार्यक्रम मुख्य रूप से प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रकाश रंजन के नेतृत्व में लिया जा रहा है। मौके पर प्रखंड साधन सेवी अंबिका शरण पांडेय,संकुल साधन सेवी अरविंद कुमार,सिनी टाटा ट्रस्ट के तरुण कुमार, प्रेमलता पूर्ति के अलावे पुष्पा बाखला,सुखा भगत,अनिल उरांव, किरण एक्का,संध्या तिर्की,प्रदीप कुमार हिंद,सूर्यकांत भगत समेत प्रखंड क्षेत्र के अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।


Blog





