कस्तूरबा C M एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल लोहरदगा के बच्चियों ने किया कमाल CBSE सीनियर सेकेंडरी में जबरदस्त सफलता हासिल की है आर्टस में 77 बच्चों ने भाग लिया इसमें 74 बच्चों ने सफलता पाई साइंस में 100% बच्चे सफल रही मतलब 9 में से 9 बच्चों ने पास किया कॉमर्स में 9 में से 7 बच्चों ने पास किया। आर्टस में सानिया परवीन 87% ला करके स्कूल टॉपर रही वहीं साइंस में कृतिका कुमारी 86% ला कर के स्कूल टॉपर रही कॉमर्स में रेखशंदा परवीन 75% लाकर के स्कूल टॉपर रही ।यह जानकारी स्कूल के हेड क्लर्क आकिब खालिद हुसैन ने दी है । स्कूल के बच्चों की इस अपार सफलता को देखते हुए स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनुपमा कंचन ने सभी बच्चों को बधाई दी । एवं इस सफलता के पीछे स्कूल के सभी टीचरों की रात दिन की मेहनत और एक्स्ट्रा क्लासेस को बताया उन्होंने कहा कि स्कूल के सभी शिक्षकों ने रात दिन एक करके बच्चों को एक्स्ट्रा क्लासेस दिया जिसकी सफलता रंग लाई हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय मे हमारे स्कूल के बच्चे और भी ज्यादा सफल होंगे एवं स्कूल का नाम रोशन करेंगे।
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 13-05-2026 08:57 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Education Lohardaga News