लोहरदगा: एमबी डीएवी विद्यालय के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों में विद्यार्थियों की सफलता को लेकर खुशी का माहौल है। विद्यालय से विज्ञान संकाय में कुल 66 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसमें शुभांगिनी श्रेया ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं मीनाक्षी कुमारी ने 90.4 प्रतिशत, राखी साहू ने 86 प्रतिशत, शाजिया ने 82.8 प्रतिशत, शाहजेब कादरी ने 82.8 प्रतिशत, आदित्य भगत एवं आनंदी कुमारी ने 81.4 प्रतिशत, हर्षिता लहरी ने 81 प्रतिशत तथा निखिल उरांव ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं वाणिज्य संकाय में कुल 22 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इसमें रागिनी उरांव ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रिया कुमारी ने 81.8 प्रतिशत, निशांत कुमार ने 79.4 प्रतिशत, प्रांशु प्रिया ने 78.2 प्रतिशत तथा पियूष भट्ट ने 73.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के विद्यार्थी शाहजेब कादरी ने आईटी विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। विद्यार्थियों की इस सफ़लता पर विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह सहित सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने खुशी जताते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 13-05-2026 08:58 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Education Lohardaga News