लोहरदगा: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में जीटीपीएस विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत- प्रतिशत सफलता हासिल की है। बुधवार को घोषित परीक्षा परिणाम में विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के सभी परीक्षार्थी सफल रहे हैं। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा बताया गया कि परीक्षा में कुल 64 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे और सभी ने सफलता प्राप्त की। इनमें विज्ञान संकाय में 34, वाणिज्य संकाय में 13 तथा कला संकाय में 17 विद्यार्थी शामिल थे।
विज्ञान संकाय के टॉपर
पियुष रंजन को 94 प्रतिशत, आस्था जायसवाल को 84 प्रतिशत और कशिश सिंह को 83 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं वहीं
वाणिज्य संकाय के टॉपर
साम्भवी सिंह ने 90 प्रतिशत,दिवांका सिंह ने 82 प्रतिशत,स्नेहा शाहदेव ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं।
कला संकाय की टॉपर
सुनाछी ने 95 प्रतिशत,
शिवांगी सिंह ने 95 प्रतिशत नमन कुमार ने 93 प्रतिशत,फिरदौस फातिमा ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और जिले का गौरव बढ़ाया है। परीक्षा परिणाम पर
विद्यालय के चेयरमैन प्रवीण कुमार सिंह, मैनेजर अजात शत्रु, एकेडमिक कोऑर्डिनेटर जहान्वी सिंह एवं प्राचार्य एस.के. झा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया है।
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 13-05-2026 09:00 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Education Lohardaga News