लोहरदगा: सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को विधार्थिओं द्वारा नव-चयनित 'बाल संसद' का भव्य शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव उपस्थित थे। वहीं विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष डॉ शशिधर लाल अग्रवाल एवं सचिव अजय प्रसाद ने विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे ने सभी अतिथियों का औपचारिक परिचय कराया और उनका स्वागत किया।
बाल संसद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय स्तर पर ऐसी गतिविधियां बच्चों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करती हैं।
इस गरिमामयी उपस्थिति में नव-चयनित बाल सांसदों ने पूरे उत्साह और निष्ठा के साथ अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। बाल सांसदों द्वारा सामूहिक रूप से लिए गए। शपथ लेने के बाद सभी बाल सांसदों ने संकल्प लिया कि वे विद्यालय के शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में प्रबंधन और आचार्यों का पूरा सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने भैया-बहनों के इस उत्साही और साहसिक मनोबल को देखकर काफी अभिभूत हुए। उन्होंने अपने संबोधन में बाल सांसदों की सराहना करते हुए कहा आज इन बच्चों के भीतर का आत्मविश्वास देखकर मुझे पूर्ण विश्वास हो गया है कि हमारे देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। ये बच्चे ही देश के सच्चे कर्णध


Blog





