लोहरदगा: शिक्षा के क्षेत्र में बाल सांसद गठन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अनुशासित बना और कर्तव्य का निर्वाहन करने पर जोर देना इन्ही तथ्यों के साथ लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय के समीप संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण सेन्हा में नवगठित बाल सांसद के निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय वंदना सभागार में आयोजित हुआ। शपथग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व उप मुखिया सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य भारतीय किसान मोर्चा श्री जितेंद्र महतो प्रधानाचार्य विमलेश कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उपस्थित अतिथियों ने बाल सांसद के निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री,उपप्रधानमंत्री, सेनापति तथा विभिन्न विभागों के मंत्रियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वाहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जितेंद्र महतो ने कहा कि बाल सांसद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन,उत्तरदायित्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी निर्वाचित सदस्यों को विद्यालय एवं समाज हित में कार्य करने की प्रेरणा दी। धन्यवाद ज्ञापन बाल सांसद के आचार्य प्रतिनिधि सह वरिष्ठ आचार्य श्रीमती प्रतिभा देवी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, आचार्यगण,अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् के साथ संपन्न किया गया। शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम मे
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 16-05-2026 09:21 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Education Lohardaga News