लोहरदगा: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर विद्यालय के बच्चों को जागरूक करने को लेकर कार्यशाला का आयोजन लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित संचालित पीएम श्री कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सेन्हा और झारखंड कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पेशरार में संयुक्तरूप से आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर 16 मई राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर शनिवार को चिकित्सकों द्वारा डेंगू मलेरिया के बारे में छात्र छात्राओं को जागरूक किया। साथ ही डेंगू मलेरिया से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। चिकित्सकों द्वारा छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं को बताया गया कि घर के अगल बगल गन्दा पानी का जमाव होने से घर के आस पास कूड़ा कचरा जमा होने से और अन्य तरह के गंदगियों से डेंगू मलेरिया पनपता है। डेंगू मलेरिया से बचाव के लिए विभिन्न तरह का उपाय बताया गया। बारिश के मौसम में डेंगू का प्रभाव अधिकतर पाया जाता है। बताते हुए कहा गया कि इससे बचाव हेतु घर और घर के अगल बगल में साफ सफाई करें। पानी का वर्तन,टँकी का साफ सफाई करने और मच्छरदानी का प्रयोग करने के लिए बतालाया गया। साथ ही कहा गया कि बिमार होने पर या बुखार आने पर नजदीकी स्वादथ्य केंद्र में चिकित्सकों से सलाह ले उनके मार्गदर्शन पर उपचार कराएं। मौके पर स्वास्थ्यकर्मी देवेन्द्र गिरि,गन्दूर उरांव,मंसूर अंसारी,बिराज तिर्की के अलावे विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका और छात्राएं उपस्थित थे।
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 16-05-2026 09:27 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Education Lohardaga News