केरेडारी/हजारीबाग: केरेडारी प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय गार्रीकलां में झारखंड सरकार के निर्देशानुसार समर कैंप के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामजीवन महतो ने की। वहीं संचालन सहायक शिक्षक मोहम्मद निजामुद्दीन और प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया।  

समयबद्ध हुए कार्यक्रम 
समर कैंप में सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक बच्चों को योग अभ्यास कराया गया। इसके बाद 8:00 से 9:00 बजे तक 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। 9:00 से 10:00 बजे तक बच्चों ने पुश-अप, सिट-अप, स्किपिंग समेत कई शारीरिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया।  
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक शिक्षक मनोज कुमार, सुनीता कुमारी, प्रमोद कुमार पांडेय, कंचन कुमारी, लक्ष्मण कुमार राणा, अर्जुन कुमार कुशवाहा, कुसुम कुमारी, नंद किशोर वर्मा, सहदेव सिंह, मिथिलेश कुमार, धनेश्वर कुमार, सुरेंद्र कुमार सहित गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे।  

Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 19-05-2026 12:41 PM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Advertisement
Tags
Education Hazaribagh News