लोहरदगा । लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय किस्को में गुरुवार को विद्यालय के लिपिक अब्दुल कुद्दूस के सम्मान समारोह एवं सेवा निवृत्त कर्मी मकसूद अंसारी के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिवार की ओर से किया गया, जिसमें शिक्षकों, छात्राओं एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में दोनों कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान भावुक माहौल के बीच मकसूद अंसारी को विदाई दी गई, जबकि अब्दुल कुद्दूस के लंबे एवं समर्पित सेवा कार्य की सराहना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रिंसिपल अफसा परवीन ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की सफलता में शिक्षकों के साथ-साथ कार्यालय कर्मियों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि अब्दुल कुद्दूस और मकसूद अंसारी ने वर्षों तक ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ विद्यालय की सेवा की, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने दोनों के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।इस अवसर पर लिपिक अब्दुल कुद्दूस ने भी अपने संबोधन में विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय उनके लिए परिवार की तरह रहा है और यहां के शिक्षकों, छात्राओं एवं सहयोगियों से उन्हें हमेशा स्नेह और सम्मान मिला। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के प्रति गंभीर रहने, अनुशासन का पालन करने तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्


Blog





