लोहरदगा: बज़्म-ए- असातेज़ा के बैनर तले रविवार को न्यू रोड स्थित सईद पैलेस में टैलेंट अवार्ड एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम- 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026 की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया गया।
समारोह में इंटरमीडिएट के 40 एवं मैट्रिक के 136 विद्यार्थियों सहित उनके अभिभावकों ने भाग लिया। सभी सफल विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर के विभिन्न अवसरों की जानकारी देते हुए मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी अयूब खलीफा (सेवानिवृत्त शिक्षक) ने की। मंचासीन अतिथियों में हाजी मोहम्मद असलम, हाजी अयूब खलीफा, हाजी मोहम्मद अशरफ एवं हाजी अली अहमद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मास्टर मनौव्वर साहब ने किया।मुख्य वक्ताओं में मास्टर अली रजा अंसारी, मास्टर अरशद रूहानी, शिक्षिका फरजाना बेगम, नीलूफर खान एवं जेबा रेयाज सहित अन्य शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व और समाज के विकास में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का शुभारंभ कुरआन पाक की तिलावत एवं दुआ के साथ हुआ। वहीं समापन अवसर पर हाजी मोहम्मद असलम ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम कीसफलता के लिए सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सम्
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 31-05-2026 09:24 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Education Lohardaga News