लोहरदगा: जूनियर डीएवी विद्यालय लोहरदगा में प्राचार्य जीपीझा के नेतृत्व में विद्यालय के प्रभारी अश्विन पात्रो के निर्देशन अनुसार विद्यालय में झाल-मुरी बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य था कि बच्चों को भी घरेलू कार्य की जानकारी हो, पढ़ाई के साथ-साथ उनके घरेलू कार्यों में भी रुचि बढे। नन्हे बच्चों ने इस प्रतियोगिता में बढ़- चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाने वाले बच्चे कक्षा द्वितीय से सिद्धि साहू, आरोही गोयल , वेदिका गुप्ता, ईशा सोनी, राधिका उरांव, सैयद मोहम्मद, अर्चित मिश्रा, अंशु उरांव, जैनअब्दुल्ला, विभाश्री, निहारिका रंजन, जूही रानी, वीवान राज, सौरभ भगत, अनुष्का उरांव, प्रियांशु प्रकाश, जयेश कुमार, अक्षत यादव, अन्वी रविदास, अभिजीत कुमार पाठक, अंश रंजन, वैभव राज सिंह, आकाश पंकज, कन्याका गुप्ता तथा अर्पिता कुमारी कक्षा प्रथम से अभ्यांश यादव, रेयांश उरांव हर्षित आनंद नित्या , अनन्या उरांव, हिमांशु राज अयांश राज, विराज सोनी, विवान बांका जयेश विष्णु बल्लभ अर्पित एविन वन्य तृषा उमैर शिवेश कृतिका कक्षा यूकेजी से श्रेयांश रंजन, श्रद्धा पांडे, सामाग्य शशांक, संविका सौरभ, अरुणा अदिति, राजश्री आनंद, आदित्य कुमार, रुद्राश पांडे, ‌ पवनवीर राज, तेजस्विनी कुमारी, दिव्यांश वर्मा, हरनेक कुमार, यक्षित सिंह, कक्षा एलकेजी से नित्यम कुमार, महम परवेज, अर्पित सक्षम भगत, अंशिका कुमारी, नित्यम अयांश मेहंदी तेजस्वी कुमार, शिवन्या दत्त, हमजा इकबाल, शंकर कुमार, प्रतीक उरांव, कक्षा नर्सरी से वेद कुमार, अद्विक दे, क्रिस्टल उरांव, अयान लकड़ा, दृष्टिकुमारी, वेदिका उरांव, शानवी उरांव, अंकुश राज, प्रीत उरांव, आरव वर्मा आदि ने प्रथम स्थान अर्जित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक अश्विन पात्रों तथा शिक्षिकाएं संगीता मित्तल, रजनी प्रसाद, श्वेता कुमारी, सोमिता दास, रिनी कुमारी, प्रिया कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 30-04-2026 10:07 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Education Lohardaga News