लोहरदगा: प्रखंड क्षेत्र में दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में विशेष नामांकन अभियान को लेकर सरकारी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) प्रकाश रंजन ने की।
बैठक में दिव्यांग बच्चे-बच्चियों के विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बीपीओ प्रकाश रंजन ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को निर्देश देते हुए कहा कि दिव्यांगता के आधार पर किसी भी छात्र या छात्रा का नामांकन लेने से इंकार नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि समाज में दिव्यांगता को लेकर फैली भ्रांतियों को शिक्षा के माध्यम से दूर करना आवश्यक है। दिव्यांग बच्चे भी शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं, इसलिए अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया जाए।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में दिव्यांग बच्चों की नामांकन दर राष्ट्रीय औसत से कम है। इस अंतर को कम करने और प्रत्येक दिव्यांग बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने के लिए शिक्षा विभाग विशेष प्रयास कर रहा है। इसी उद्देश्य से 15 जून से 24 जून तक विशेष नामांकन अभियान चलाया जा रहा है।
प्रकाश रंजन ने कहा कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम-2009, दिव्यांग अधिकार अधिनियम-2016 तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत सभी बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराना आवश्यक है। अभियान के दौरान विद्यालय से बाहर रह रहे दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उनका नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में बीआरपी अंबिका शरण पांडेय, सीआरपी शैलेश


Blog





