केरेडारी/गर्री कला: दिनांक 18/06/2026, गुरुवार को उच्च विद्यालय गर्री कला में कल्याण गुरुकुल Pan IIT एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन फाउंडेशन के सहयोग से 'हुनर भी रोजगार भी' थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रामजीवन महतो ने की।  

कार्यक्रम में बताया गया कि कल्याण गुरुकुल के माध्यम से युवाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक रोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद देश-विदेश में सौ प्रतिशत रोजगार की व्यवस्था की जाती है।  
उपलब्ध ट्रेड: 
लड़कों के लिए: प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, पाइप फिटर  लड़कियों के लिए: नर्सिंग आदि  
इस मौके पर कल्याण गुरुकुल से रुवाब आलम, दिशोम गुरु शिबू सोरेन फाउंडेशन से प्रोग्राम मैनेजर संध्या कुमारी, आनंद प्रसाद कुशवाहा, प्रधानाचार्य रामजीवन महतो, झारखंड समाज विकास परिषद संस्था के प्रबंध निदेशक जीवलाल प्रजापति, दिवाकर कुमार, राजेंद्र कुमार राम, सुनील कुमार पासवान, रंजन कुमार, विनीता कुमारी, ललिता कुमारी, रेखा देवी, सुरभि कुमारी, सोनी कुमारी, संदीप कुमार एवं गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 19-06-2026 08:59 AM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Advertisement
Tags
Education Hazaribagh News